श्री शंकरा विद्यालय वृत्त खंड -10 में 71वें शंकराचार्य जी का जन्म दिवस मनाया गया

भिलाई। श्री शंकरा विद्यालय, वृत्त खंड-10, भिलाई में सोमवार को कांची कामकोटि पीठम के नवनियुक्त 71वें शंकराचार्य स्वामी श्री सत्य चन्द्रशेखरेंद्र जी का 27वां जन्म दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य बिपिन देशमुख ने स्वामी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं शिक्षिकाओं द्वारा भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया गया।

बताया गया कि स्वामी श्री सत्य चन्द्रशेखरेंद्र जी, श्री विजयेंद्र सरस्वती जी के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनका जन्म 29 अप्रैल 1999 को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के तुनी में वैशाख कृष्ण दशमी, मेष मास, शतभिषा नक्षत्र में हुआ था। उनका पूर्व नाम दुड्डू सत्य वेंकट सूर्य सुब्रमण्य गणेश शर्मा द्रविड़ था। वे ऋग्वेद के प्रकांड विद्वान माने जाते हैं।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वी. रामचंद्रन, सचिव एस. स्वामीनाथन सहित समिति के अन्य सदस्य, प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रधान पाठिकाएं एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *