दुर्ग।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती के मौके पर दुर्ग जिले में आयोजित कौशल महोत्सव कार्यक्रम में एस.आर. से संबंधित वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाईडर के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अतिथियों का मनमोह लिया। आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन 8 अक्टूबर को VTP,गांधी कम्प्यूटर्स, दुर्ग में कौशल महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



जिसमें एस.आर. हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर से संबंधित वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाईडर के छात्र छात्राए शामिल हुई.जिन्होंने डांस एवं गीत संगीत प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी.इस दौरान मौजूद मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने एस.आर. चिखली दुर्ग के बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की.आपको बता दें, दुर्ग जिले में संचालित 7 वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाईडर (VTP) के 57 प्रशिक्षणार्थियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी.


चार अलग अलग तरह की आयोजित स्पर्धा के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथि उत्तम ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर दुर्ग एवं नोडल अधिकारी व्ही. के. केडिया उप संचालक रोजगार एवं सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण दुर्ग के द्वाराप्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। और छात्र छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की अतिथियों ने शुभकामनायें दी. इस अवसर पर समस्त VTP के संचालक और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

