20 माह बाद गनियारी में दादी-पोती की हत्या का खुला राज़, प्रेमी निकला आरोपी

  • दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया
  • नाबालिग का प्रेमी ही निकला हत्यारा
  • गनियारी में 20माह पूर्व हुई थी दादी-पोती की हत्या
  • पुलिस ने किया मीडिया में खुलासा

दुर्ग | दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में 20 माह पूर्व हुए दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया है। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि मृत नाबालिग बालिका का प्रेमी  निकला। आरोपी समाज और परिवार वालों के डर से नाबालिग प्रेमिका की हत्या की। नाबालिग के चीखने की आवाज सुनकर दादी जैसे ही पहुंची तो आरोपी ने उसे भी चाकू से गोदकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद उसके दोस्त पंकज निषाद और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने मीडिया को बताया कि 6 मार्च 2024 को पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में धारदार हथियार से दादी और पोती की हत्या कर दी गई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची थी।

मृतिकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल पर 62 सन्देहियों से पूछताछ की गई। सन्देहियों का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अहमदाबाद एवं रायपुर में सन्देहियों का ब्रेन मेपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराया गया।

प्राप्त रिपोर्ट से जो सबूत मिले उनके आधार पर प्रमुख सन्देहियों से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें चुमेन्द्र निषाद ने नाबालिग से अवैध संबंध की स्वीकार किया . और उसने सगाई के उपरांत अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से इस दोहरे हत्याकांड को शराब तस्कर के एक सहयोगी पंकज निषाद और एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि मृतिका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुर्मेद्र की सगाई 19 फरवरी 2024 को हो चुकी है। अपने सहेलियों के माध्यम से मृतिका, चुर्मेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात कही थी। इन बातों के पता लगने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतिका नाबालिग बालिका की हत्या करने की योजना बनाई। घटना के दिन आरोपी चुमेंद्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह चला गया था।वहां से मध्य रात्रि करीबन 1:00 से 1:30 बजे के बीच वापस गांव आया। और अपने भाई को फोन करके दरवाजा खुलवाया।

अपने भाई के सोने के बाद बाहर निकल कर योजना के तहत पंकज और एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया तब उसके साथी पंकज निषाद और अन्य स्कॉर्पियों गाडी़ सीजी 06, ई 6666 में मृतिका के घर के बाहर खड़े हो गए।उसके बाद आरोपी चुमेंद्र मृतिका (बालिका) के घर पहुंचा और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया और घर के अंदर चला गया । और योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर चलो शादी करेंगे कहकर भागने के लिए कहा। इस पर मृतिका ने कहा तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाउंगी कहकर मना कर दी थी। आरोपी को शंका थी कि मृतिका (बालिका) तीन महीने से गर्भ से है।

 और वह उसके लिए आगे मुसीबत ना खड़ी कर दे इस भय से आरोपी चुमेंद्र ने गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगीया से बालिका के सिर में कई बार प्राण घातक हमला किया। चीखने पर उसकी दादी पहुंची आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया.उसे भी चाकू से गर्दन पर मारा तो वह बचने के लिए बाहर भागी। उसे पकड़ कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से वार किया।जिससे वह गिर गई तो उसे घसीट कर अंदर लाया। हत्या करने के बाद आरोपी ने घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है। फिर वे अपने अपने घर चले गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चुनेंद्र निषाद अपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके विरूद्ध पूर्व में थाना पुलगांव में अपराध कमांक 489/2019 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अप.क. 300/2023 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट एवं अप.क. 330/2025 घारा 74,296,115 (2) 351(2) बीएनएस के तहत् तथा आरोपी पंकज निषाद के विरूद्ध अपराध क. 69/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अप. क. 454/2021 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट एवं अप. क. 48/2025 धारा 34 (2) 36, आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है।

आरोपी चुमेन्द्र निषाद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं आरोपी पंकज निषाद से मोबाईल, स्कार्पियों वाहन को जब्त किया गया है। घटना में एक अन्य आरोपी की भूमिका की भी पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में वरि. पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा गठित विशेष टीम, थाना पुलगांव, एसीसीयू के अधिकारी कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *