दुर्ग/गरीबों और जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने शहर के जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के युवा दीपावली से पहले ही उनके साथ दीपावली मना रहे हैं। संस्था ने पिछले एक सप्ताह से शहर एवं गांव के विभिन्न आश्रम निचली बस्ती में जाकर वृद्ध जनों बच्चों को दीपावली के मौके पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाई नमकीन बिस्किट चॉकलेट एवं अन्य सामग्री वितरित कर रही है।
लगभग 650 सौ से ज्यादा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि पिछले आठ साल से गरीब बच्चों साथ खुशियों की दीपावली मनाने वाली जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों ने इस बार 650 से ज्यादा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। संस्था के सदस्यों ने न सिर्फ पूरा दिन उनके साथ बिताया, बल्कि बच्चों को उनकी जरूरतों की चीजें देने के साथ ही उनकी पसंद का नाश्ता भी कराया। कार्यकम में इन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। बच्चों ने हनुमान चालीसा, गौरा गोरी गीत, सुवा गीत की प्रस्तुति दी।
इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था द्वारा लगभग 650 से अधिक बच्चे, 400 बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं को नए कपड़े और दिवाली की मिठाई देने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व कमजोर बच्चों एवं कमजोर परिवार में खुशियां फैलाएगा।
आपको बता दें, जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग विगत 8 वर्ष 10 माह से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 8 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है..
संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नये कपड़े, फटाखे वितरण करती आ रही है, इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें दिनाँक 17 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई, नमकीन, फटाखे सहित अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है..
आज के सेवा कार्य मे पायल जैन अध्यक्ष व्यापारी महिला प्रकोष्ठ दुर्ग सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी मनीष साहू पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता आशीष मेश्राम प्रीति राजगढ़िया अर्जित शुक्ला किरण मनीष सेन सुमन बंटी शर्मा रूपल गुप्ता लक्की अग्रवाल सुजल शर्मा अमन मनहरे मोंटू चौरसिया विशाल शर्मा ऋषि गुप्ता प्रकाश कश्यप मोहित पुरोहित राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान मृदुल गुप्ता प्रकाश ठाकुर नमन खंडेलवाल रौनक तिवारी वाशु शर्मा लक्की पुरोहित वेदांत शर्मा संजय सेन अनमोल पांडेय अनस खान सोमेश जैन अंकेश पेशवानी शैलेश जैन मोंटू गुप्ता सोनू साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।