लोकतंत्र प्रहरी/दुर्ग-भिलाई | दीपावली के बाद बुधवार को दुर्ग भिलाई सहित गांव-गांव में पारंपरिक उल्लास के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया.इस दौरान महिलाओं ने नृत्य किया और पुरुषों में सोंटा प्रहार की अनोखी परंपरा निभाई गई.

बता दें,छत्तीसगढ़ में दीपावली का पर्व सप्ताह भर तक चलता है.धनतेरस,नरकचौदस से लेकर गोवर्धन पूजा,मातर और गौरा गौरी का पर्व मनाया जाता है। इस तारतम्य में बुधवार को गौरा गौरी की शोभायात्रा निकाली गई।आपको बता दें, छत्तीसगढ़ में आज के दिन गौरा जगाने भगवान शिव और माता पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं और पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हुए शहर सहित गांव में शोभायात्रा निकाली जिसमें पुरुषवर्ग सोंटा प्रहार की परंपरा निभाई।वहीं यदुवंसी समाज के पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते नजर आये. जिसे छत्तीसगढ़ में राउत नाचा कहा जाता है.

बुधवार की सुबह से ही बाजे-गाजे के साथ गौरा-गौरी की शोभायात्रा निकालने का क्रम शुरू हो गया था जो देर रात तक चलता रहा।