गुजरात में भिलाई के रिखी दिखाएंगे बस्तर की झलक

  • सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता नगर गुजरात में 31 अक्टूबर को
  • देश भर से 7 राज्यों के चुनिंदा सांस्कृतिक दल आमंत्रित

लोकतंत्र प्रहरी/भिलाई: भिलाई छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय और उनका ग्रुप छत्तीसगढ़ बस्तर के विकास को गौर नृत्य के माध्यम से समूचे देश के सामने प्रस्तुत करेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता नगर गुजरात में 31 अक्टूबर को होने जा रहा है।

इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। गुजरात में देश भर से 7 राज्यों के चुनिंदा सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय और उनका ग्रुप छत्तीसगढ़ बस्तर की झांकी संग गौर नृत्य की प्रस्तुति देंगे।इस आयोजन में शामिल होने रिखी अपनी टीम के साथ बुधवार को भिलाई से गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के 31अक्टूबर समारोह में रिखी क्षत्रिय का ग्रुप गुजरात में 02 नवम्बर तक एकता नगर, गुजरात में रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से इस संबंध में रिखी क्षत्रिय के नाम पत्र जारी किया गया है। जिसके मुताबिक जनसंपर्क संचालनालय की ओर से सहायक जनसंपर्क अधिकारी तेज बहादुर सिंह भुवाल टीम लीडर होंगे। गुजरात जाने वाले कलाकारों में प्रदीप ठाकुर बालोद, भीमेश सतनामी बेमेतरा, सुनील कुमार बालोद, पारस रजक कैंप दो भिलाई, वेद प्रकाश बालोद, प्रियंका साहू कुम्हारी दुर्ग, हेमा पाटन, तुलसी ध्रुव भिलाई चरोदा, लीना ध्रुव भिलाई चरोदा, नेहा देवांगन कैंप-2 और सीमा विश्वकर्मा कलंगपुर बालोद छत्तीसगढ़, शामिल हैं।उक्त कलाकारों का चयन रक्षा और गृह मंत्रालय की समिति ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *