नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें 24 अक्टूबर 2025 तक एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है।
पदों का विवरण:
- कुल पद: 12
- अनारक्षित (UR): 03
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 01
- ओबीसी (OBC): 04
- एससी (SC): 01
- एसटी (ST): 03
योग्यता:
- बीएससी नर्सिंग / एमएससी नर्सिंग की डिग्री अनिवार्य।
- मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।
आयु सीमा:
- 01 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू।
चयन प्रक्रिया:
- साक्षात्कार के आधार पर चयन।
- प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
वेतनमान:
- ₹15,600 – ₹39,100 + ग्रेड वेतन ₹5,400
- अन्य भत्ते राज्य सरकार के नियमों के अनुसार।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य वर्ग: ₹500
- SC/ST/OBC/Divyang: ₹250
- केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
कैसे करें आवेदन:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
- ‘MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023’ चुनें।
- फॉर्म में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।