पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने गणेश यादव पर जताया भरोसा, सौंपी अहम जिम्मेदारी

रायपुर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने जशपुर जिले के निर्भीक एवं तेजतर्रार पत्रकार गणेश यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की सहमति से गणेश यादव को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने कहा कि गणेश यादव अपनी कर्मठता और पत्रकार साथियों के बीच भाईचारे की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उम्मीद है कि यादव संगठन के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रदेश के सभी पत्रकारों को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा करना और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना है।

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत ने गणेश यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *