मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम: जशपुर से सरगुजा और रायपुर तक व्यस्त दिन, दो बड़े आयोजनों में लेंगे भाग

रायपुर/जशपुर/अंबिकापुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे बुधवार को जशपुर, सरगुजा और रायपुर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत उनके निज निवास बगिया, जशपुर से होगी।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे कार द्वारा रवाना होकर 1:30 बजे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:50 बजे वे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड, अंबिकापुर पहुंचेंगे और 1:55 बजे नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 से 3 बजे तक समारोह में शामिल रहेंगे। इसके बाद 3 से 3:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।

लगभग 3:30 बजे वे अंबिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:55 बजे पुलिस बाउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात 5 बजे से वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में आरक्षित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री सांस्कृतिक माहौल में डूबे दिखाई देंगे। वे रात 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 8 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां 8 से 9 बजे तक आयोजित “कवि सम्मेलन 6.0” में शामिल होंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री रात 9:10 बजे तक पुनः निवास लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़ा रहा, जिसमें उन्होंने आदिवासी समुदाय के महान नेता बाबा कार्तिक उरांव की स्मृतियों को नमन करते हुए कवि सम्मेलन में साहित्यकारों से संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *