स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली न सिर्फ खेल के मैदान में बल्कि फाइनेंस की दुनिया में भी धमाल मचा रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति अब 1,050 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जिससे वे देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं। यह रकम उनकी क्रिकेट सैलरी, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और सोशल मीडिया इनकम से जुटी है।
विराट कोहली की आय के मुख्य स्रोत
कोहली की सबसे बड़ी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। टीम इंडिया के साथ उनके BCCI अनुबंध से सालाना लगभग 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा, टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख और T20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं। IPL में भी उनकी सालाना कमाई लगभग 15 करोड़ रुपये है।
ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश
कोहली ने कई स्टार्टअप्स जैसे Blue Tribe, MPL, Digit, Universal SportsBiz और Sports Convo में निवेश किया है। वे 18 से अधिक ब्रांड्स जैसे MRF, Vivo, Myntra, Tissot, HSBC, Uber, Luxor और Blue Star के विज्ञापन करते हैं। एक विज्ञापन शूट के लिए कोहली 7.5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सालाना उनकी ब्रांड इनकम लगभग 175 करोड़ रुपये बताई जाती है।
सोशल मीडिया से कमाई
सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली का प्रभाव कमाई में दिखाई देता है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए वे करीब 8.9 करोड़ रुपये और ट्विटर (X) पर 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
लग्जरी लाइफस्टाइल और संपत्ति
कोहली के पास मुंबई में 34 करोड़ रुपये और गुरुग्राम में करीब 80 करोड़ रुपये की दो शानदार प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा उनके पास 31 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है।
बिजनेस और खेल में स्वामित्व
कोहली अपने ब्रांड One8 के तहत रेस्टोरेंट और एथलीजर कपड़ों का ब्रांड ‘Rogue’ चलाते हैं। इसके अलावा वे एक फुटबॉल क्लब, एक टेनिस टीम और एक प्रो-रेसलिंग टीम के भी मालिक हैं। यह साबित करता है कि विराट कोहली न केवल क्रिकेट के किंग हैं, बल्कि निवेश और बिजनेस में भी भारतीय सितारों में शीर्ष पर हैं।