भिलाई में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य दीपदान महोत्सव-

  • बैकुंठधाम सूर्यकुण्ड मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़-
  • 51हजार दीप प्रज्जवलित के साथ श्रमवीरों का सम्मान

भिलाई, | बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली मनाई गई।इस अवसर पर भिलाई के केम्प-2 स्थित बैकुंठधाम सूर्यकुण्ड मंदिर प्रांगण में एक विशाल दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 51 हजार दीप प्रज्जवलित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए आर एस एस के राष्ट्रीय पदाधिकारी बिसरा राम यादव द्वारा श्रमवीरों का सम्मान किया गया।इस दौरान सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी, समाजसेवी और भाजपा नेता चंद्रिका तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा मंच, वरिष्ठ भाजपा नेता बुधन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु पाठक, त्रिलोचन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज तिवारी ने किया तो आभार प्रदर्शन भारत सेवा संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने किया.

-देव दीपावली का विशेष महत्व-

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सभी देवता पृथ्वी पर आकर दीपावली मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिसके बाद देवताओं ने दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं। इस शुभ अवसर पर पवित्र नदियों या मंदिरों के कुंडों में दीपदान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और पापों का नाश होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *