दुर्ग : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। आदेश जारी करते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी तपेश्वर नेताम को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है। उन्हें रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
वहीं, साइबर थाना दुर्ग रेंज के प्रभारी नवीन कुमार राजपूत को ट्रांसफर कर सिटी कोतवाली दुर्ग का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी अग्रवाल की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों और कोतवाली क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।