नीतीश कुमार ने 10वीं बार लिया CM पद की शपथ, PM मोदी और अमित शाह सहित कई बड़े नेता रहे उपस्थित

पटना : पटना के गांधी मैदान में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

इस मौके पर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिनमें हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री शामिल थे। मंच पर जदयू के वरिष्ठ नेता चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

डिप्टी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली, जबकि बाद में विजय कुमार सिन्हा भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कुल 26 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिसमें जदयू के 8, भाजपा के 14 और लोजपा (आर), रालोमो व हम से 1-1 मंत्री शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक शिष्टाचार और भव्य आयोजन का नजारा देखने को मिला, और नए कार्यकाल के लिए मंत्रियों ने जनता को बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *