विवेक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ के नए एडवोकेट जनरल नियुक्त

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में महाधिवक्ता के पद पर बड़ा बदलाव हुआ है। राज्यपाल ने एडिशनल एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा को नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बता दें कि पिछले दिनों तत्कालीन एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। प्रफुल्ल भारत लगभग 22 महीनों तक इस पद पर कार्यरत रहे।

नए एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं और राज्य सरकार के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनकी नियुक्ति के बाद अब वे राज्य के सर्वोच्च विधि अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यह नियुक्ति राज्य के न्यायिक कार्यों और सरकारी मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *