राज्यसभा में नारों पर प्रतिबंध का मुद्दा गर्माया, ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी उस बुलेटिन पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें सदन के अंदर “धन्यवाद”, “थैंक यू”, “जय हिंद”, “वंदे मातरम” समेत किसी भी तरह के नारे लगाने पर रोक का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस निर्णय को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ऐसे नारों पर पाबंदी लगाना देश की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा, “जय हिंद और वंदे मातरम सिर्फ शब्द नहीं, यह हमारी आजादी की पहचान हैं। ‘जय हिंद’ नेताजी का नारा रहा है। इन नारों को रोकने की कोशिश करने वाले खुद ही टूट जाएंगे।”

ममता बनर्जी के बयान के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से और गरमाता नजर आ रहा है। टीएमसी नेताओं ने भी इसे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति पर रोक बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। इधर, विपक्षी दलों ने राज्यसभा सचिवालय के फैसले पर पुनर्विचार की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *