साय सरकार की कल बड़ी कैबिनेट बैठक, नई नीतियों पर हो सकते हैं अहम फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें आगामी विधानसभा सत्र से पहले कई बड़े नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, वित्त, कृषि, ऊर्जा, उद्योग, लोक–निर्माण और अन्य प्रमुख विभाग अपने प्रस्ताव एवं प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे। जनकल्याण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आवश्यक सुधारों पर भी चर्चा हो सकती है।

संकेत मिल रहे हैं कि अगले वित्तीय वर्ष के बजट को ध्यान में रखकर नई योजनाओं और परियोजनाओं के मसौदे पर तेजी से काम किया जा सकता है। निवेश बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, उद्योगों को प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे के विस्तार से जुड़े कई प्रस्ताव भी बैठक का हिस्सा हो सकते हैं।

सरकार की कोशिश है कि आगामी सत्र में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलें आगे बढ़ाई जाएं और उनकी क्रियान्वयन प्रक्रिया को मजबूत बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *