CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट, स्कूलों के समय में बदलाव

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और कंपकंपी बढ़ा दी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 10 दिसंबर तक 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

9 दिसंबर को मौसम विभाग ने इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है—
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा।

10 दिसंबर तक बढ़ेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को 20 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। विभाग ने लोगों से सुबह और शाम को अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने को कहा है।

सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव

बढ़ती ठंड को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

दो पाली वाले स्कूल:

  • प्रथम पाली: सोमवार–शुक्रवार 8:30 बजे से 12 बजे तक
  • शनिवार: 12 बजे से 4 बजे तक
  • दूसरी पाली: सोमवार–शुक्रवार 12 बजे से 4 बजे तक
  • शनिवार: 8:30 बजे से 12 बजे तक

एक पाली वाले स्कूल:

  • सोमवार–शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक
  • शनिवार: 8:30 बजे से 12 बजे तक

तेजी से बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *