DURG : आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023–24 का अंतिम परिणाम जारी, तीन जिलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर

दुर्ग। आरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2023–24 के अंतर्गत आरक्षक जीडी, आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेड के दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

कहां देखें परिणाम?

जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी अपने परिणाम निम्न स्थानों पर देख सकते हैं—

  • छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट
  • पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, दुर्ग
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग/बालोद/बेमेतरा
  • पुलिस कंट्रोल रूम, दुर्ग–बालोद–बेमेतरा

वेबसाइट: https://cgpolice.gov.in

भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा

इन जिलों के हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया के बाद अंतिम परिणाम जारी होने से चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है।पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक स्रोतों से ही परिणाम देखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।अगली प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जल्द ही संबंधित जिलों के पुलिस कार्यालयों के माध्यम से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *