दुर्ग ; दुर्ग के सिंधी कालोनी में एक फिटनेस सेंटर में आज तड़के अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। तीसरी मंजिल पर बने जिम में आग लगने से अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझ जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

मामले की जांच मोहन नगर थाना पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।