Instagram का नया फीचर ‘Your Algorithm’: यूजर्स अब रील्स और फीड में खुद तय करेंगे पसंदीदा कंटेंट

नई दिल्ली: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को अब कंटेंट के चयन में ज्यादा नियंत्रण देने जा रहा है। कंपनी जल्द ही एक नया फीचर पेश करने वाली है, जिसके जरिए लोग खुद तय कर सकेंगे कि ऐप का एल्गोरिदम उन्हें किन टॉपिक्स और किस तरह के कंटेंट रिकमेंड करे।

इस फीचर को ‘Your Algorithm’ नाम दिया गया है और यह पूरी तरह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित है। फिलहाल यह सुविधा रील्स टैब में अमेरिका में लॉन्च की गई है, लेकिन भविष्य में इसे एक्सप्लोर पेज और ऐप के अन्य हिस्सों तक भी फैलाया जाएगा।

इस फीचर की मदद से यूजर्स देख पाएंगे कि इंस्टाग्राम उनके लिए कौन-से टॉपिक्स को “इंट्रेस्टिंग” मान रहा है। इसके बाद वे सूची में से चुन सकते हैं कि उन्हें कौन-सा कंटेंट ज्यादा देखना है और कौन-सा कम या बिल्कुल नहीं। मतलब अब यूजर्स की फीड पूरी तरह पर्सनलाइज्ड होगी और अनचाहे कंटेंट की भीड़ से राहत मिलेगी।

यूजर्स समय के साथ अपनी रुचियों के अनुसार टॉपिक्स जोड़ या हटाकर एल्गोरिदम को अपडेट कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि इंस्टाग्राम की ‘मनमानी’ कम होगी और कंटेंट उनके स्वाद के अनुसार ढल जाएगा।

फीचर इस्तेमाल करना बेहद आसान है। रील्स एल्गोरिदम कंट्रोल करने के लिए यूजर्स को रील्स में ऊपरी दाएं कोने पर बने दिल और दो लाइनों वाले आइकन पर टैप करना होगा। यहां उन्हें दिखाई देगा कि इंस्टाग्राम उनके लिए किन टॉपिक्स को महत्व दे रहा है। इसके बाद वे प्राथमिकताओं को बदल सकते हैं और टॉपिक्स को “ज्यादा” या “कम” देखने के लिए सेट कर सकते हैं।

इसके अलावा, यूजर्स अपने इन इंट्रेस्ट्स को अपनी स्टोरी में भी शेयर कर सकते हैं, ताकि उनके दोस्त और फॉलोअर्स जान सकें कि उनकी रुचि किन विषयों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *