Breaking: छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर CRPF जवान ने AK-47 से की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप

गरियाबंद/ओडिशा ; छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा से सटे सोनाबेड़ा क्षेत्र में स्थित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। कैंप में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र अंतर्गत खरधरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर कोमना थाना पुलिस तत्काल कैंप पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं तथा जवान के सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद कैंप में शोक का माहौल है। अधिकारी हर पहलू की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *