CM Today Schedule: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शीतकालीन सत्र में होंगे शामिल, जानिए पूरा कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन पूरी तरह विधानसभा गतिविधियों को समर्पित रहेगा। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास से प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और दिनभर सदन की कार्यवाही में शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 10:45 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे।

सत्र की कार्यवाही पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके पश्चात उनका समय निवास पर आरक्षित रहेगा।

आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का फोकस विधानसभा की कार्यवाही और महत्वपूर्ण विधायी विषयों पर रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *