नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन

  • बेरिकेट्स तोड़ा, पुलिस से झूमा झटकी
  • दुर्ग में पूर्व सीएम भूपेश ने भाजपा पर साधा निशाना

दुर्ग.लोकतंत्र प्रहरी। नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार करने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन जारी है।

दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय के समीप जमकर प्रदर्शन किया।दुर्ग में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले थे और रास्ते में लगाई गई|

 दो सुरक्षा लेयर (बैरिकेडिंग) को तोड़कर कार्यालय के बेहद करीब पहुंचे.इस दौरान  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे महात्मा गांधी की विचारधारा को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “असत्य और हिंसा” की राह पर है और गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मानसिकता का समर्थन करती है।

बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजना ‘मनरेगा’ से जानबूझकर महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया है, जो उनकी विरासत को मिटाने की साजिश है।

प्रदर्शन में भूपेश बघेल के साथ पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके अलावा बिलासपुर और रायगढ़ में भी बवाल खबरें सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *