कन्या महाविद्यालय में वार्षिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियों का आगाज़

दुर्ग।शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में वार्षिक उत्सव के अंतर्गत साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिवस  तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, पूजा सामग्री थाली सज्जा एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आर्या अवस्थी, बी. कॉम. प्रथम वर्ष प्रथम, किरण निषाद, एम.ए. अंग्रेजी तृतीय सेम. द्वितीय एवं हर्षिता, एम.ए. अंग्रेजी प्रथम सेम. तृतीय स्थान पर रही। पूजा सामग्री थाल सज्जा प्रतियोगिता में भावना साहू बी.ए. तृतीय सेम. प्रथम, साक्षी पी.जी.डी.सी.ए. प्रथम सेम. द्वितीय एवं प्रिया गुप्ता, बी.एस.सी प्रथम. सेम. (गृहविज्ञान) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सुरभि, बी.ए. तृतीय सेम. प्रथम,  किरण निषाद एम.ए. अंग्रेजी तृतीय सेम. द्वितीय एवं कु. साक्षी पी.जी.डी.सी.ए. प्रथम सेम. तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन महाविद्यालय में बेस्ट ऑफ वेस्ट, व्यंजन (नमकीन व मीठा) एवं दुल्हन सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय की सभी संकाय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में मुस्कान यादव, पीजीडीसीए प्रथम सेम. प्रथम, वनीता मण्डावी, बी ए. तृतीय वर्ष द्वितीय एवं मेघा साहू, बी. ए. तृतीय सेम. तृतीय एवं किरण निषाद, एम. ए. तृतीय सेम. सांत्वना स्थान पर रही।

व्यंजन (नमकीन व मीठा) प्रतियोगिता में भावना साहू बी. ए. तृतीय सेमेस्टर प्रथम, सीमा साहू बी. कॉम. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय एवं निधि टिकरिया बी.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान पर प्राप्त किया एवं दुल्हन सज्जा प्रतियोगिता में चंद्रकला एम. कॉम. तृतीय सेम. प्रथम,  झरना बी.एस-सी. तृतीय सेमेस्टर द्वितीय, राजलक्ष्मी बी. ए. तृतीय सेमेस्टर तृतीय एवं तृप्ति ठाकुर बी. ए. तृतीय वर्ष ने सांत्वना स्थान प्राप्त किये ।

साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीसरे दिन महाविद्यालय में एकल गायन, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय की सभी संकाय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं की छुपी प्रतिभाओं को निखारने का यही एक उपयुक्त माध्यम होता है और उनकी कलात्मक और रचनात्मकता में निखार आता है उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को वार्षिक सम्मेलन में पुरस्कृत करने की जानकारी दी। छात्र संघ प्रभारी डॉ. अनुजा चौहान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है और छात्राओं को देखकर उनमें भी करने की ईच्छा जागृत होती है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रभारी एवं उनके सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *