पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ‘दिव्य हनुमंत कथा’ के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें रूट और पार्किंग प्लान

भिलाई | भिलाई के जयंती स्टेडियम में आगामी 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) की ‘दिव्य हनुमंत कथा’ के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कथा में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी और डायवर्शन प्लान जारी किया है।

वीआईपी और पास धारकों के लिए व्यवस्था:

यातायात पुलिस के अनुसार, वीआईपी पास वाले वाहनों के लिए प्रवेश के अलग रास्ते तय किए गए हैं:

हेलीपेड ग्राउंड पार्किंग: वीआईपी वाहन चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपेड ग्राउंड में पार्क किए जा सकेंगे।

कला मंदिर पार्किंग: पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश कर कला मंदिर और उसके सामने स्थित वीआईपी पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे।

आम श्रद्धालुओं और बस-ऑटो के लिए निर्देश:

ऑटो और बस से आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-07 स्कूल पार्किंग में उतारा जाएगा।

अन्य जिलों (रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी) से आने वाले वाहनों के लिए भी निर्धारित पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

नो-एंट्री और प्रतिबंधित मार्ग:

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी:

उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग): इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू) से कार्यक्रम स्थल: इस हिस्से में पैदल आना-जाना भी सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित किया गया है।

पुलिस की अपील:

यातायात पुलिस दुर्ग ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए श्रद्धालु निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। कथा के दौरान सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

 -:रुट /पार्किंग:-इस तरह से रहेगा

 1-  रायपुर, चरोदा एवं भिलाई 03 की ओर से आने वाले वाहन चालक:- रूट :-  कुम्हारी ➡️पावर हाउस चौक ➡️ पावर हाउस अण्डर ब्रिज ➡️ मूर्गा चौक➡️  ➡️ सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड (पार्किंग) (एवं) भिलाई विधालय सेक्टर 02 (पार्किंग) ➡️ कथा स्थल (पैदल )

 2-  बेमेतरा, धमधा दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन चालक –

रूट :– धमधा➡️ धमधा नाका ओवर ब्रिज ➡️ग्रीन चौक ➡️ राजेन्द्र पार्क➡️ वाय सेप ब्रिज ➡️सेक्टर 9 चौक ➡️सेक्टर 07 स्कूल ग्राउंड पार्किंग  / सेक्टर 10 गणेश पंडाल ➡️कथा स्थल (पैदल )

3-  राजनांदगांव, बालोद, की ओर से आने वाले वाहन चालक –

 रूट :- राजनांदगाव/बालोद ➡️ पुलगांव चौक ➡️जेल तिराहा ➡️डीपीएस चौक➡️ भिलाई निवास कटिंग ➡️ पोलो ग्राउंड पार्किंग ➡️कथा स्थल (पैदल )

4-  धमतरी, पाटन की ओर से आने वाले वाहन चालक :-

 रूट :- धमतरी/पाटन ➡️ उतई ➡उतई तिराहा ➡️डीपीएस चौक➡️ भिलाई निवास कटिंग➡️  पोलो ग्राउण्ड (पार्किंग ) ➡️कथा स्थल (पैदल )

इसके अलावा दिव्य हनुमंत कथा के दौरान इस सम्पूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

🔸 वाहन डायवर्शन पॉइंट:- उतई तिराहा – पंथी चौक – 7/8 चौक – 2.5 मिलियन चौक – मुर्गा चौक!दिव्य हनुमंत कथा, जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

🔸  सभी व्हीआईपी पास वाले वाहन चालक अपने वाहन चोपड़ा पेट्रोल पम्प से प्रवेश कर वाहन हेलीपेड ग्राउंड में एवं पुलिस पेट्रोल पम्प के सामने से प्रवेश कर कला मंदिर एवं कला मंदिर के सामने VIP पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे –

🔸ऑटो चालक एवं बस चालक श्रद्धालूगण को निर्धारित पार्किंग स्थल पुलिस पेट्रोल के पीछे पार्किंग/ सेक्टर 07 स्कूल पार्किंग में उतारेगे!

🔸  उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

🔸 जयंती स्टेडियम कटिंग (फारेस्ट एवेन्यू मार्ग ) से कार्यक्रम स्थल जयंती स्टेडियम तक पैदल आना जाना प्रतिबंधित रहेगा।

🔸 अपील- श्रद्धालुओं से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल जयंती स्टेडियम आने-जाने के लिए उपरोक्त मार्गा का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *