राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया

रायपुर :  राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया।

राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कवि और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बताया कि वाजपेयी जी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से वाजपेयी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पंडित मदन मोहन मालवीय के योगदान को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श और चरित्र आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *