बजरंग दल ने बांग्लादेश के खिलाफ दुर्ग में किया प्रदर्शन

  • बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस व झंडे का पुतला दहन कर जताया विरोध

दुर्ग। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में हिंदू युवा मंच व बजरंग दल ने दुर्ग के पटेल चौक में प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस व बांग्लादेशी झंडे का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और दीपू चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा की।इस दौरान हिंदू युवा मंच व बजरंगदल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हैं, भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस पहल करनी चाहिए।

हिंदू युवा मंच व बजरंगदल ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *