दुर्ग : दुर्ग स्थित एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का सालाना वार्षिक कैलेंडर आज विधिवत रूप से जारी किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने एक सादे समारोह में कैलेंडर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने एस आर हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अस्पताल समाज सेवा और जनहित में सराहनीय कार्य कर रहा है।


उन्होंने जनता की आवाज बनकर निरंतर सेवा भाव से कार्य करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा की। सांसद विजय बघेल ने एस आर हॉस्पिटल को कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कामना की।