SSC GD Constable Recruitment 2026 : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती 2026 को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। आयोग के मुताबिक CAPFs, SSF और असम राइफल्स में GD कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम समय की भीड़ से बचने की सलाह
SSC ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि वे अंतिम दिन आवेदन करने का इंतजार न करें। आयोग का कहना है कि अंतिम तारीख के करीब वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक बढ़ने से सर्वर स्लो होने, लॉग-इन में दिक्कत या तकनीकी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।
25,487 पदों पर होगी नियुक्ति
प्रोविजनल वैकेंसी के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पद भरे जाएंगे। अलग-अलग बलों में पदों का वितरण इस प्रकार है—
- BSF: 616 पद
- CISF: 14,595 पद
- CRPF: 5,490 पद
- SSB: 1,764 पद
- ITBP: 1,293 पद
- Assam Rifles: 1,706 पद
- SSF: 23 पद
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं
- Login / Register विकल्प पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉग-इन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
आवेदन शुल्क
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवार, SC/ST वर्ग और पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आवेदन निःशुल्क है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तारीख
SSC GD Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर किसी भी तकनीकी परेशानी से बचें।