जामुल शिवपुरी में उमड़ा आस्था का सैलाब श्री राम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जामुल । शिवपुरी में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है.28 दिसंबर से शुरू  नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

जामुल अहिवारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जामुल शिवपुरी में आज भक्ति और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक कलश यात्रा के बाद से पूरा नगर ‘राममय’ नजर आ रहा है।

श्रीराम कथा में स्वामी डॉ. राघवाचार्य कथा का वाचन कर रहे हैं।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाभचंद बाफना भी शामिल हुए।

इस अवसर पर  प्रख्यात कथावाचक स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीराम चरित के प्रसंगों का वर्णन किया ।जिसे सुनकर श्रद्धालु  भक्ति के रस में सराबोर नजर आये।

महिलाओं और युवाओं में कथा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *