लोकतंत्र प्रहरी मीड़िया ग्रूप एवं एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के संयुक्त वार्षिक कैलेंडर का बिलासपुर में हुआ विमोचन

  • बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने किया विमोचन

बिलासपुर/दुर्ग । एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली दुर्ग एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के संयुक्त वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 का बिलासपुर में जिले के पुलिस कप्तान श्री रजनीश सिंह द्वारा विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बिलासपुर के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने लोकतंत्र प्रहरी एवं एस आर हॉस्पिटल एवं कॉलेज चिखली दुर्ग के 2026 वर्ष के संयुक्त कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि यह कैलेंडर बहुत ही बेहतर प्रकाशित किया गया है।

यह ऑफिशियल कलेंडर अच्छी जानकारी प्रदान कर रहा है एवं साथ में उन्होंने एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज एवं लोकतन्त्र प्रहरी मीडिया ग्रुप को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री रजनेश सिंह एसपी बिलासपुर,  हरिभूमि बिलासपुर के संपादक श्री प्रवीण शुक्ला ,सनातन धर्म सभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री विष्णु पाठक, वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा, श्री संजय नायक वरिष्ठ भाजपा नेता व साथ में लोकतंत्र प्रहरी के संपादक एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी सहित अन्य समाज से गणमान्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *