भिलाई नगर, 31 दिसंबर। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जुनवानी से अवंती बाई कोहका , कुरूद तक 1.84 करोड़ की राशि का नाली निर्माण कार्य का वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बुधवार को कृपाल नगर में भूमिपूजन किया। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में पौने 3 किलोमीटर तक नाली निर्माण होना है। जिसकी शुरुआत भूमिपूजन बाद किया गया है।

इस दौरान विधायक रिकेश ने कहा कि जुनवानी से कोहका और कुरूद में नाली निर्माण न होने से लोगों का बरसात के दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. और पानी जमा होने से सड़कें भी जल्दी खराब हो जाती थीं। इस कार्य के होने से जल जमाव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। 1 करोड़ 84 लाख की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निश्चित मापदंडों के अनुरूप समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश ठेका कंपनी और अधिकारियों को दिए गए हैं।