नए साल की पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव, 6 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

CG IAS Promotion: नए साल की शुरुआत में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 6 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

प्रमोशन सूची में 2001 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शहला निगार का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव के रूप में भी कार्य करेंगी।

इतना ही नहीं, शहला निगार को जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग तथा गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस तरह राज्य सरकार ने उनके कंधों पर कई अहम विभागों की जिम्मेदारी एक साथ रखी है।

वहीं दूसरी ओर, 2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। इन्हें संयुक्त सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में
आकाश छिकारा, रोहित व्यास, मयंक चतुर्वेदी, कुणाल दुदावत और चंद्रकांत वर्मा शामिल हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *