चैतन्य बघेल रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा

  • कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल, जगह जगह स्वागत
  • पूर्व सीएम भूपेश ने खुद चलाई चैतन्य की कार

दुर्ग।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शनिवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। हाई कोर्ट से शराब घोटाले के मामले में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी।

रिहाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ रायपुर से भिलाई-3 स्थित निवास के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काफिले का जोरदार स्वागत किया। चैतन्य बघेल का काफिला जैसे ही भिलाई 3 निवास पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की ।

गौरतलब है कि 18 जुलाई को चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में थे। अब 3 जनवरी को उनके बेटे के जन्मदिन के दिन जेल से रिहाई मिलने को समर्थक एक शुभ संयोग के रूप में देख रहे हैं।चैतन्य बघेल की रिहाई को लेकर बघेल परिवार के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल ने इस रिहाई पर अपनी खुशी जाहिर की वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने ई डी की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *