राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप दी शुभकामनाएं

  • लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज के कैलेण्डर की प्रशंसा की

दुर्ग/राजनांदगांव। लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज का प्रकाशित वार्षिक कैलेण्डर में हिन्दू नववर्ष, धार्मिक तिथियों तीज-त्योहारों एवं ,शासकीय अवकाशों के प्रकाशित की गई है।

जिसका विमोचन बुधवार को राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव के करकमलों द्वारा किया गया। बुधवार को लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज दुर्ग के चेयरमैन संजय तिवारी अपनी टीम के साथ महापौर मधुसूदन यादव के कार्यालय पर जाकर नव प्रकाशित कैलेण्डर उन्हें भेंट किया।

इस दौरान चर्चा करते हुए महापौर ने लोकतंत्र प्रहरी अखबार सहित कैलेण्डर के प्रकाशन पर प्रधान संपादक सहित टीम को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी। और कैलेण्डर के ले-आउट की प्रशंसा की।

 इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर कमल किशोर शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी विष्णु पाठक, एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस. आर. हॉस्पिटल एवं कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे|

बता दें, कैलेंण्डर के ले-आउट और संपूर्ण तरह जानकारियों से भरे होने की वजह से आम जनता के बीच काफी कम समय में लोकप्रिय हो रहा है।आज दुर्ग भिलाई सहित अन्य शहरों के शासकीय दफ्तरों के अलावा प्रतिष्ठानों सहित घरों में लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज की प्रकाशित कैलेण्डर का लेआउट चर्चित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *