राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक एवं चेयरमेन संजय तिवारी ने भेंट की कैलेण्डर

दुर्ग/राजनांदगांव। लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज का वार्षिक कैलेण्डर  हिन्दू नववर्ष, धार्मिक तिथियों तीज-त्योहारों एवं ,शासकीय अवकाशों के साथ प्रकाशित की गई है।

जिसे लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज दुर्ग के चेयरमेन संजय तिवारी अपनी टीम के साथ राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के कार्यालय पर जाकर नव वर्ष की बधाई के साथ  नव वर्ष की प्रकाशित कैलेण्डर उन्हें भेंट किया।

इस दौरान सांसद संतोष पांडेय  ने लोकतंत्र प्रहरी अखबार सहित कैलेण्डर के प्रकाशन पर प्रधान संपादक और उनकी टीम को बधाईयों के साथ शुभकामनाएं दी। और कैलेण्डर के ले-आउट की प्रशंसा   की।

 इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर कमल किशोर शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी विष्णु पाठक, एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस. आर. हॉस्पिटल एवं कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी व ओम नम शिवाय सहित अन्य उपस्थित थे|

गौरतलब है कि , कैलेंण्डर के ले-आउट और संपूर्ण तरह जानकारियों से भरे होने की वजह से शहरवासियों के बीच काफी कम समय में लोकप्रिय हो रहा है।आज दुर्ग भिलाई,रायपुर,राजनांदगांव सहित अन्य शहरों के शासकीय दफ्तरों के अलावा प्रतिष्ठानों सहित घरों में लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कालेज की प्रकाशित कैलेण्डर का लेआउट चर्चित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *