ईज़ेडआईयू बास्केटबॉल: हेमचंद यादव विवि बना चैम्पियन, कोलकाता यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर

रायपुर/दुर्ग | 1 खेल प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल और ओडिशा की टीमों को पछाड़ते हुए, छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी (EZIU) बास्केटबॉल (पुरुष) टूर्नामेंट 2025-26 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट का आयोजन हाल ही में किया गया था, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, पश्चिम बंगाल की कलकत्ता यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही। ओडिशा की दो प्रमुख टीमें, संबलपुर यूनिवर्सिटी और केआईआईटी (KIIT) यूनिवर्सिटी ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

विजेता टीमें इस प्रकार है प्रथम स्थान: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़,द्वितीय स्थान: कलकत्ता यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल,तृतीय स्थान: संबलपुर यूनिवर्सिटी, ओडिशा और चतुर्थ स्थान पर केआईआईटी यूनिवर्सिटी, ओडिशा की टीम रही।

विश्वविद्यालय प्रबंधन और खेल विभाग ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी है और इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है।विजेता खिलाड़ी प्रणय तिवारी (कप्तान), विशाल सिंह, शेख अरमान अली,अमृत सिंह, यश राय,निकोलस,आयुष्मान सिंह,शिवम दुबे,प्रशांत पति त्रिपाठी,तुषार,नमन निरवाल,यश साहू टीम के कोच पंकज पांडेय और मैनेजर कलाश नारायण वर्मा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *