- सोमवार को तीन मैच खेले गए
दुर्ग | सोमवार, 19 जनवरी/खेल प्रतिनिधी/ दुर्ग में एस. आर. हॉस्पिटल एंड कालेज के द्वारा आयोजित क्रिकेट के महासंग्राम में सोमवार खेल प्रेमियों के लिए दो बड़े आयोजन हुए, जिनका उद्घाटन दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने किया। सुबह से ही मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था।
महिला क्रिकेट कप का आगाज़
महिला क्रिकेट कप उद्घाटन समारोह आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। महापौर अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।




उद्घाटन के बाद एक मिक्स्ड महिला प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लंच ब्रेक के बाद, टूर्नामेंट का पहला मुख्य मुकाबला नित्या XI और डायमंड XI के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कॉर्पोरेट कप का तीसरा स्थान मैच
महिला क्रिकेट के साथ-साथ, कॉर्पोरेट कप का रोमांच भी जारी रहा। दोपहर 3 बजे से तीसरे स्थान के लिए महत्वपूर्ण मैच खेला गया, जिसमें टीमों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया।
यह आयोजन दुर्ग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।