गणतंत्र दिवस पर वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कवर्धा में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान मंत्री श्री देवांगन ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के नाम दिए गए संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में शासकीय विभागों, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *