CG IPS Promotion: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। इस प्रमोशन सूची में वरिष्ठ से लेकर युवा अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे राज्य पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।
2001 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे इस बैच से ADG बनने वाले एकमात्र अधिकारी हैं। वहीं 2008 बैच के IPS अधिकारियों प्रशांत अग्रवाल और मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नति दी गई है।
इसके अलावा कई अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सूची में विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू के नाम शामिल हैं।

सरकार ने 2013 बैच के IPS अधिकारियों को भी बड़ी सौगात दी है। इस बैच के पांच अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। सलेक्शन ग्रेड मिलने के बाद जिलों में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों (SP) का पदनाम अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हो जाएगा। सलेक्शन ग्रेड पाने वालों में जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, यशपाल सिंह, अभिषेक पल्लव और भोजराम पटेल शामिल हैं। वर्तमान में भोजराम पटेल मुंगेली जिले में एसपी के रूप में पदस्थ हैं।
इन पदोन्नतियों से राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नीचे देखें, किन-किन IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन…..

