भिलाई : हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया के सिसकोल कंपनी में काम के दौरान हादसा, भारी लोहे की चपेट में आया मजदूर

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया के सिसकोल कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। क्रेन ऑपरेट करते समय लोहा गिरने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही की बात भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35) निवासी – जामुल गणेश नगर वार्ड -5 के रूप में हुई है। जो सुबह 1st शिफ्ट में काम करने आया था | लेखूराम कौशल काम पर पहुंचने के बाद ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर रहा था।

इस दौरान संतुलन बिगड़ा और लोहे के प्लेट सीधे लेखराम के ऊपर गिर पड़े। प्लेट के भारी वजन से उसे गंभीर चोट आई और इससे पहले की अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *