क्रिकेट महासंग्राम: रोमांचक फाइनल में स्पर्श हॉस्पिटल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स को 5 विकेट से हराया, ट्रॉफी पर किया कब्जा

  • गणतन्त्र दिवस पर होगा खिलाड़ियों का सम्मान
  • अतिथियों ने एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज के आयोजन की जमकर तारीफ की

दुर्ग | एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज द्वारा 12 से 25 जनवरी तक आयोजित ‘क्रिकेट महासंग्राम’ टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्पर्श हॉस्पिटल ने जीत लिया है। एक रोमांचक मैच में, स्पर्श हॉस्पिटल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में स्पर्श हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम दबाव में दिखी और निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के नौ बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। स्पर्श हॉस्पिटल को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पर्श हॉस्पिटल की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने 8.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट शेष रहते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया।

मैच के दौरान स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय गोयल, अनुराग मिश्रा, अखिलेश सिंह, विष्णु पाठक और रमेश गुप्ता बतौर अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज के आयोजन की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

गौरतलब है कि इसी आयोजन के तहत 21 जनवरी को महिला वर्ग का फाइनल भी खेला गया था, जिसमें नित्या-XI की टीम विजेता बनी थी। पुरुष और महिला वर्ग की विजेता टीमों के खिलाड़ियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर एस. आर. हास्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी ने मीडिया को बताया कि,हमारा मुख्य उद्देश्य खेल कूद को बढ़ावा  देना रहता है.हमारे यहाँ जो स्टूडेंट है जो स्टाफ है भाग ले पाए उनका फिटनेस बना रहे. इसके अलावा आसपास की जो महिलाए है वे भी  इसमें हिस्सा ले और अपनी खेल प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकें,..इसी को लेकर हम हर साल गणतन्त्र दिवस  पर यह आयोजन करते हैं।

इसके अलावा अखिलेश सिंह का कहना है कि,इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिसमे लड़कियाँ और महिलाएं खेलती हैं जिससे उनकी खेल प्रतिभा सामने आती है .और यहाँ एस. आर. हास्पिटल में हर साल इस तरह के आयोजनों से उन लड़कियों  और महिलाओं को खेलने का अवसर मिलता है|

इसी तरह समाजसेवी विष्णु पाठक ने  इस तरह के आयोजन को लेकर एस. आर. हास्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि उनका इस तरह का प्रयास सराहनीय है इसके अलावा श्री पाठक ने दोनों टीमों के खिलाडियों के खेल प्रदर्शन की प्रसंसा भी की ।

इधर ,टीम प्रमुखों में कमलेश कुमार और संजय गोयल ने एस. आर. हास्पिटल के इस आयोजन की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि,बड़े स्तर पर यह आयोजन किया गया जो काफी सराहनीय है .इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *