Government Job 2026: गुजरात पुलिस में SI समेत 950 पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Government Job 2026: पुलिस सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (GPRB) ने वायरलेस और टेक्निकल यूनिट के अंतर्गत कुल 950 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 29 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती गुजरात पुलिस के तकनीकी और संचार से जुड़े अहम पदों के लिए की जा रही है। इसके तहत सब-इंस्पेक्टर (वायरलेस), टेक्निकल ऑपरेटर, मोटर ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक जैसे पदों को भरा जाएगा।

पदों का बंटवारा

  • सब-इंस्पेक्टर (वायरलेस) – 172 पद
  • टेक्निकल ऑपरेटर (वायरलेस) – 698 पद
  • सब-इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट) – 35 पद
  • हेड कांस्टेबल ड्राइवर मैकेनिक – 45 पद

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, आईटी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। वहीं ड्राइवर मैकेनिक पद के लिए न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ तकनीकी अनुभव और वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य रखा गया है।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ₹40,800 से ₹49,600 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और अन्य पात्र श्रेणियों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षण, स्पोर्ट्स वेटेज और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹100
  • ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *