रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने किया ‘लोकतंत्र प्रहरी’ एवं ‘एस आर हॉस्पिटल’ के संयुक्त कैलेंडर का विमोचन

रायपुर/दुर्ग | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह में राजधानी रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर डाँ संजीव शुक्ला ने ‘लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप’ और ‘एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज, दुर्ग’ के संयुक्त वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थाओं द्वारा समाज के प्रति निभाई जा रही जिम्मेदारियों की जमकर सराहना की।

वार्षिक कलेन्डर के विमोचन के अवसर पर राजधानी के पुलिस कमिश्नर डाँ संजीव शुक्ला ने कहा कि मीडिया और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थान समाज के दो सबसे मजबूत स्तंभ हैं। लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की निष्पक्ष पत्रकारिता और एस आर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज द्वारा चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान की जा रही सेवाएं समाज के लिए अनुकरणीय हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे जनहित में किए जा रहे कार्य न केवल सम्पूर्ण समाज को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि लोकतंत्र को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

डाँ शुक्ला ने दोनों संस्थानों के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों सहित लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप और एस आर  हॉस्पिटल एंड कॉलेज की पूरी टीम को नव वर्ष 2026 की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विमोचन समारोह में लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल की टीम से ओम नमः शिवाय व नाहीद खान संतोष देवांगन अफसार निशा सहीत पूरी टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *