भोपाल। मध्य प्रदेश के Apex Bank ने बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका दिया है। बैंक ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर के कुल 2076 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती राज्य के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए की जा रही है।
आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) या कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
सैलरी और चयन प्रक्रिया:
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क:
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 650 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
नोट: इच्छुक उम्मीदवार आवेदन जल्द करें, क्योंकि अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 है।