नक्सलवाद पर चर्चा के लिए रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक

रायपुर: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं और राजधानी रायपुर में आज कई अहम विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक स्तर पर बैठक की तैयारी पूरी तरह से की गई है।

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली पहली बैठक दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद 12:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूसरी समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया है।

विशेष रूप से शाम 3 बजे से 4:15 बजे तक वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष समीक्षा बैठक होगी। इस सत्र में नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बलों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह का मुख्य फोकस नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति का आकलन और भविष्य की रणनीति तय करना है। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री कल बस्तर के पंडुम में समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे। उनके इस दौरे को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास दोनों के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *