दुर्ग। दुर्ग शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदर्श नगर स्थित शकुंतला मंगलम में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया ने की।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, छाया महापौर प्रेमलता साहू, पार्षद दीपक साहू, प्रदेश सचिव अयूब खान, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री रत्ना नारामदेव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर क्षितिज चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल, अयूब खान, जयंत देशमुख एवं कुणाल तिवारी ने संगठन विस्तार, वार्ड एवं बूथ स्तर को मजबूत करने, पुराने कांग्रेसजनों के साथ-साथ नए एवं युवा साथियों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से धीरज बाकलीवाल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग), क्षितिज चंद्राकर, रत्ना नारामदेव, प्रेमलता साहू, अयूब खान (प्रदेश सचिव), दीपक साहू (पार्षद), भोजराम यादव, कुणाल तिवारी, जयंत देशमुख (युवा कांग्रेस अध्यक्ष), डॉ. भूपेंद्र वर्मा, प्रकाश जोशी, निकिता मिलिंद, नंदा राउत (मंडल अध्यक्ष), आयुष शर्मा, शिबू मिर्जा, अहमद चौहान, बंटी नवरंग, खुशबू साहू, डॉ. सदाबहार, सीमा साहू, पिंकी झा, सुनीता थोबरे, माया राम साहू, अमन यादव, सुदीप चंद्रवंशी, एमेन साहू, अभिषेक शर्मा, रमीज रज़ा, सतीश पाण्डेय, सीता साहू, धर्मेन्द्र महानंद, हेमंत कुमार साहू, पुष्पेंद्र, दीप बंजारे, शेष कुमार सेन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।