उम्दा चौक के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

दुर्ग : उम्दा चौक हाउसिंग बोर्ड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय बाइक पर दो लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार, हादसे में निलेश कुर्रे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। और मामले की जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही हैं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *