भिलाई : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता, राम जन्मोत्सव समिति के कैंप प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष, राधाना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर, लिंक रोड कैंप-2 निवासी अरविन्द वर्मा जी का आज प्रातः लगभग 3 बजे हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया।
उनका जीवन सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए सदैव समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 13 फरवरी (शुक्रवार) को दोपहर 2 बजे के पश्चात रामनगर मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करने की संभावना है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।