टी20 में फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम विश्वकप के बाद ले सकते हैं संन्यास

Babar Azam Retirement Alert: टी20 में फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम विश्वकप के बाद ले सकते हैं संन्यास खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म के लिए बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों के अनुसार, बाबर इस टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, वे वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं, लेकिन चयन उनके हालिया प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद उनके खेल की सोशल मीडिया और प्रशंसकों द्वारा लगातार आलोचना हो रही है।

टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ बाबर की पारी निराशाजनक रही। टीम मुश्किल स्थिति में थी और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होकर टीम को और संकट में डाल दिया। हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि बाबर आज़म और शाहीन शाह अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ मैच में आराम दिया जा सकता है। टीम प्रबंधन सलमान मिर्जा, नसीम शाह या फखर जमां को अंतिम एकादश में शामिल करने पर विचार कर रहा है।

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी
वहीं, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। पथुम निसांका ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने कुसल मेंडिस (38 गेंदों में 51 रन) और पवन रथनायके (नाबाद 28 रन) के साथ अहम साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के अर्धशतकों के बावजूद असफल रही। श्रीलंका के लेग स्पिनर दुशान हेमंथा ने चार ओवर में 3 विकेट लेकर टीम को वापसी दिलाई। ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंग्लिस के योगदान के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 181 रन पर ऑल आउट हो गई।

इस जीत के साथ श्रीलंका सुपर आठ में पहुंची, जबकि ऑस्ट्रेलिया की आगे की राह अब अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *